
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Barwani News : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर पुलिस ने ग्राम रनगांव में डंपर चालक के साथ हुई लूट मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 5000 रुपए, आईफोन, बाइक बरामद किए हैं। घटना में 4 लोग अभी फरार है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 16 तारीख की रात करीब 12 बजे के आसपास 7 लोगों ने मिलकर एक ट्रक चालक से खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे रनगांव के पास डंपर चालक जो बड़वानी खदान से बालू रेत भरकर खरगोन जा रहा था। तब सात लोगों ने डंपर चालक के आगे बाइक अड़ाकर करीब 19 हजार 500 की लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने चालक के मोबाइल से भी 5000 ट्रांसफर कर लिए और फरार हो गए। चालक की सूचना पर राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
आज इस मामले में राजपुर पुलिस ने 7 लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें पहले आरोपी अंकित से 1700 केश और आईफोन जब्त किए गए। दूसरे आरोपी राजा से 1600 और बाइक जब्त की। तीसरे आरोपी अश्विन से 1700 केश रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल 4 लोग अभी फरार है। जिनकी तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
