पूर्व मंत्री ने बस स्टैंड पर लिया कचौरी का स्वाद, पान का भी लुत्फ लिया

पूर्व मंत्री ने बस स्टैंड पर लिया कचौरी का स्वाद, पान का भी लुत्फ लिया

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस (archana chitnis) ने बस स्टैंड पर एक छोटी सी दुकान पर पहुंचकर वहां की कचौरी का स्वाद लिया। इसके बाद उन्होने पास ही की पान की दुकान से पान भी लिया। वे बड़वानी में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की माताजी के देहावसान होने पर उनके यहां संवेदना व्यक्त करने पहुंची थी।

ये भी देखिये – नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार, पूछा- खेला होबे कि रोजगार होबे

बड़वानी से लौटते समय पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित जिला सहकारी बैंक में उनका स्वागत भी किया। इस दौरान अर्चना चिटनीस ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पार्षद कुलदीप पाटीदार, राकेश पाटीदार तथा अतुल पाटीदार से मुलाकात कर उनका स्वागत भी किया तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं से पार्टी हित मे कार्य करने की अपील की।

स्वागत कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री महोदय ने कार्यकर्ताओ के साथ बस स्टैंड स्थित होटल में जाकर गर्मागर्म कचौरी का नाश्ता किया और चाय भी पी। नाश्ते के बाद उन्होने पान का लुत्फ भी उठाया। इस अवसर पर पूर्व सीसीबी अध्यक्ष प्रकाशरत्न परखी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार, अरुण परमार, भरत यादव, ललित पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, विनोद भावसार, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews