पूर्व मंत्री का बीजेपी पर कड़ा वार, कहा- पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से

पूर्व मंत्री का बीजेपी पर कड़ा वार, कहा- पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से

देवास, अमिताभ शुक्ला। शहर में बिछ रही सीवरेज लाइन शुरू से ही विवादों में घिरती जा रही है। इसी को लेकर देवास में कांग्रेस पार्टी ने इसकी गुणवत्ता और काम कर रही कम्पनी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये थे,और हाईकोर्ट तक भी जा चुकी है। इसे लेकर देवास में कांग्रेस ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यहां पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि हम हमेशा से गलत का विरोध करते आए हैं, उन्होने कहा “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से।”

अब नगर निगम द्वारा सीवरेज कनेक्शन के दौरान वसूले जा रहे शुल्क को हटाये जाने की मांग को लेकर देवास में आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। शहर कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में निकले कांग्रेसियो ने नगर निगम कार्यालय पहुचकर घेराव के दौरान जमकर नारेबाज़ी करते हुए हंगामा किया।

कांग्रेसियो ने ना सिर्फ बेरिकेट्स पर चढ़कर उन्हें लांघा बल्कि बैरिकेट्स नीचे भी गिरा दिए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमाझटकी और झड़प भी हुई और पुलिस ने हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को खदेड़ डाला।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सीवरेज लाइन को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ब्लेक लिस्टेड कंपनी को 150 करोड़ रु. का ठेका दे दिया गया जिसने सर्वनाश कर दिया। आम लोगो को लूटने का काम हो रहा है।  उन्होने कहा कि 250 रु. का कनेक्शन शुल्क खत्म करवाने के लिये कांग्रेस आंदोलन करेगी । सज्जन वर्मा ने पुलिस से हुई झूमाझटकी पर कहा कि पहले हम लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से।

वहीं कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने पहुँचे नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ने कहा कि शुल्क पहले ही कम किया जा चुका है। सीवरेज का जो शुल्क है, वह चार गुना कम कर दिया गया है। कांग्रेस के इस घेराव के कार्यक्रम के मद्देनज़र एबी रोड से लेकर नगर निगम प्रांगण तक सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews