खुले में लावारिस पड़े मिले सैकड़ों आधार कार्ड, कुछ अध जले, कुछ लिफाफों में पैक, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

खुले में लावारिस पड़े मिले सैकड़ों आधार कार्ड, कुछ अध जले, कुछ लिफाफों में पैक, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Barwani News :  आधार कार्ड आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, लेकिन इससे जुडी एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सैकड़ों की संख्या में सड़क पर लावारिस हालत में पड़े आधार कार्ड मिले हैं, खास बात ये है कि इसमें कुछ लिफाफों में पैक है तो कुछ अधजले हैं।

सेंधवा की कॉलोनी के खुले प्लाट पर लावारिस मिले आधार कार्ड 

जानकारी के मुताबिक जिले के सेंधवा की सोनी कॉलोनी में सड़क पर कुछ लोगों ने बड़ी तादाद में आधार कार्ड पड़े देखे, ये आधार कार्ड एक खुले प्लाट पर पड़े थे, इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज को इस तरह लावारिस पड़ा देख लोगों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी।

कुछ लिफाफे में बंद थे कुछ अधजले, लोगों में गुस्सा 

कॉलोनीवासियों की सूचना पर पूर्व पार्षद एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा मौके पर पहुंचे, वे भी सैकड़ों की संख्या में  लावारिस हालत में आधार कार्ड को देखकर हैरान रह गए, जब लोगों ने नजदीक से देखा तो कुछ आधार कार्ड लिफाफे में बंद हैं  तो कुछ आधार कार्ड जले हुए थे।

मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

पूर्व पार्षद ने इस पर नाराजगी दिखाते हुए इसे एक बड़ी लापरवाही बताया उन्होंने कहा कि इन आधार कार्ड का कोई भी व्यक्ति दुरुपयोग कर सकता है। जिस किसी ने भी लावारिस हालत में इन्हें फेंका है उनकी तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की है और जांच कर दोषी कर कार्रवाई की मांग की है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews