बड़वानी में चलते ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बड़वानी में चलते ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Barwani News: मध्यप्रदेश के बड़वानी के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे एक ट्रक में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुद जांच चौकी के नाके पर लगी। घटना में ट्रक में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

जिस दौरान आगजनी की ये घटना हुई उस समय ट्रैफिक ज्यादा नहीं था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर ज्यादा वाहन यहां होते तो अन्य वाहनों के चपेट में आने से हादसे की भयावहता बढ़ सकती थी। जिस वक्त ट्रक में आग लगी उस समय कतार में लगे हुए ट्रकों को तुरंत ही पीछे हटाया गया। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह ट्रक तेजी से आ रहा था और बूथ से 10 फीट पहले ही अचानक उसने आग पकड़ ली। लोगों का कहना है कि तेजी से ब्रेक लगाने की वजह से टायरों में हुए घर्षण से जो चिंगारियां निकली उससे ट्रक ने आग पकड़ ली। ट्रक में आगे की और प्लाय और पीछे की और लहसुन भरी हुई थी जो आग में जलकर खाक हो गई।

ट्रक में आग लगते देख तुरंत ही चेक पोस्ट पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन ट्रक में लकड़ी भरी थी जिस वजह से आग लगातार बढ़ने लगी। भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां खड़े वाहनों को हटवा कर व्यवस्था को संभाला और फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews