करंट लगने से 2 डूब प्रभावितों की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रख किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल

two-people-died-after-being-struck-by-electric-wire-in-rajghat

बड़वानी।

मध्यप्रदेश के बड़वानी में आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से टापू बने राजघाट में बिजली के खुले तारों की चपेट में पांच लोग आए गए। जिसमें से दो डूब प्रभावितों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद गुस्साए डूब प्रभावितों ने शव को नाव में रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

जानकारी के अनुसार,  आज सोमवार सुबह राजघाट के 5 डूब प्रभावित नाव से खाना लेकर जा रहे थे तभी उनकी नाव बिजली के खुले वायर की चपेट में आ गई। बिजली का झटका लगने से नाव में सवार राजघाट निवासी चिमन पिता नटवर दरबार और संतोष पिता लालसिंह की मौत हो गई। हादसे में तीन लाेग झुलस कर घायल हो गए। घटना के बाद राजघाट के लोगों मे खासा आक्रोश है। राजघाट के लोगों ने शव को नाव में रखकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया । 

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का शव अभी भी बिजली के तारों में अटका हुआ है।हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्हें जनता के रोष का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाहीं के चलते यह हादसा हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews