VIDEO: बड़वानी में हादसा, स्कूल बस पलटने से चालक की मौत, कई बच्चे घायल

VIDEO: बड़वानी में हादसा, स्कूल बस पलटने से चालक की मौत, कई बच्चे घायल

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले (Barwani Road Accident) में आज शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस (School Bus) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और मौके पर ही चालक की मौत हो गई । वही करीब 10 बच्चे घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल पुलिस (Barwani Police) मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: त्यौहारों से पहले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, कर सकेंगे ये काम

मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह बड़वानी में अंजड़ पब्लिक स्कूल की बस रोजाना की तरह बच्चों को लेकर निकली थी, तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की जगह क्लीनर चला रहा था और ड्राइवर बस में बैठा था।

यह भी पढ़े.. MP में रिटायर्ड IAS की बहू को JCB से कुचलने की कोशिश! सामने आया वीडियो

घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।घायल बच्चों को एंबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वही ड्राइवर के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर राजपुर एसडीएम (Rajpur SDM) वीरसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews