आठ महीने का वेतन निकालने परियोजना अधिकारी, भृत्य ने आंगनवाडी सहायिका से मांगी रिश्वत, चाय वाले को दिलवाई, रंगे हाथ पकड़ा

भृत्य दिनेश खतवासे ने आवेदिका आंगनवाडी सहायिका उर्मिला सोलंकी से रिश्वत की पहली क़िस्त 5000/- रुपये ग्राम केरवा तहसील ठीकरी में चाय का ठेला लगाने वाले राजेश पाटीदार को देने के लिए कहा, जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 
Officer Demanded Bribe Anganwadi Sahayika Lokayukta Police Indore Arrested

Officer Demanded Bribe Anganwadi Sahayika Lokayukta Police Indore Arrested

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हुए हैं जिसके चलते घूसखोर शासकीय सेवक लगातार रंगे हाथ गिरफ्तार हो रहे हैं आज जबलपुर और सागर लोकायुक्त टीमों के अलावा इंदौर लोकायुक्त टीम ने भी भ्रष्ट शासकीय सेवकों को रंगे हाथ पकड़ा है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने एक राजस्व निरीक्षक को व्यापारी से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा तो सागर की टीम ने एक पटवारी को आदिवासी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा लेकिन इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक चाय का ठेला लगाने वाले को रिश्वत लेते पकड़ा है ये महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और भृत्य के कहने पर रिश्वत ले रहा था।

इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के ग्राम-संगोदा बेडीपुरा तहसील अंजड निवासी उर्मिला सोलंकी ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी के परियोजना अधिकारी और कार्यालय के भृत्य पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।

आठ महीने से नहीं मिला वेतन, मांगी रिश्वत  

उर्मिला सोलंकी ने बताया कि वे आंगनवाडी सहायिका के पद पर विभाग में काम करती हैं उनकी नियुक्ति 17 सितम्बर 2025 को आंगनवाडी केन्द्र संगोदा बैडीपुरा में हुई थी लेकिन उन्हें नियुक्ति दिनांक से आज तक कोई मानदेय नहीं ममिला यानि वे पिछले आठ महीने से बिना वेतन काम कर रहीं हैं।

आंगनवाडी सहायिका से मांगी 20000 रुपये रिश्वत 

उन्होंने परियोजना कार्यालय में पिछले आठ महीने का वेतन निकालने के लिए आवेदन दिया तो वहां पदस्थ परियोजना अधिकारी धन्नालाल दांगी एवं भृत्य दिनेश खतवासे ने उनसे 20000/- रुपये रिश्वत की मांग की है। शिकायती आवेदन मिलने के बाद एसपी ने सत्यापन कराया जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सच साबित हुई।

भृत्य ने रिश्वत की राशि चाय वाले को दिलवाई ,पकड़ा गया 

सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने के बातचीत में भृत्य दिनेश खतवासे ने आवेदिका आंगनवाडी सहायिका उर्मिला सोलंकी से रिश्वत की पहली क़िस्त 5000/- रुपये ग्राम केरवा तहसील ठीकरी में चाय का ठेला लगाने वाले राजेश पाटीदार को देने के लिए कहा, लोकायुक्त तीन में ट्रैप प्लान कर राजेश पाटीदार को आवेदिका से 5000/- रुपये  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया, लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में तीनों को आरोपी बनाया है और भ्रस्ताचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews