
Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एयर पिस्टल और चाकू बरामद हुए हैं, जिसे वह बेचने के फिराक में घूम रहा था। जिस पर फिलहाल विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…
गंज थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति अवैध हथियार बैग में लेकर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर रामनगर साइड में बेचने के फिराक में खड़ा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमार की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी हथियार के साथ पकड़ा गया। जिसकी पहचान राजेश निवासी चांदनी चौक टिकारी बैतूल के रूप में की गई है। जिसके पास से बैग में 7 नग एयर पिस्टल, 14 नग फोल्डेबल धारदार चाकू, 3 नग लोहे के धारदार पंच, 14 नग खटकेदार छोटे-बड़े धारदार चाकू, 1 नग खुखरीनुमा धारदार चाकू, 20 नग बड़े धारदार चाकू जब्त की गई है।
एसपी ने दी ये जानकारी
एसपी निश्चल एन झारिया ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को सख्त निगरानी और जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत आज यह करवाई की गई है। वहीं, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उन अवैध हथियार को त्योहार में बेचने के लिए चित्तौड़गढ़ राजस्थान से लेकर आया था। जिनमें से कुछ हथियार को बैतूल जिले में बेच दिया गए हैं। फिलहाल, पुलिस अब अवैध हथियार खरीदने वालों की पहचान करने में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1009423335″]
वाजिद खान, बैतूल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

