बैतूल में मिले 7 नए केस, किर्गिस्तान से आये दो छात्र ,पूर्व सैनिक के परिवार के 3 लोग पॉजिटिव

बैतूल में मिले 7 नए केस, किर्गिस्तान से आये दो छात्र ,पूर्व सैनिक के परिवार के 3 लोग पॉजिटिव

बैतूल| वाजिद खान| कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है | मध्य प्रदेश के बैतूल में 1 दिन में 7 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इनमें इन्हें कोरोना वार्ड भर्ती किया गया है और स्वास्थ्य विभाग इनकी कांट्रैक्ट हिस्ट्री ट्रेस कर रही है | जिससे इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे । जिन 7 के सैंपल पॉजिटिव आए हैं उनमें दो महिलाएं एक बच्ची और चार पुरुष शामिल है ।

वंदे मातरम मिशन के तहत किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 2 छात्र 22 जून को बैतूल पहुंचे थे और क्वारंटाइन थे ये दोनों छात्र पॉजिटिव निकले हैं । इनमें से एक छात्र बैतूल का है और उसके परिवार के 10 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं । एक छात्र घाट बिरोली का है जिसके परिवार के सभी लोगों को होम क्वारंटाइन कर उनके भी सैंपल लिए जा रहे हैं । बताया जा रहा है कि वंदे भारत मिशन के तहत फ्लाइट से मध्य प्रदेश के 150 छात्र इंदौर पहुंचे थे उनमें यह दोनों छात्र भी शामिल हैं । इनके अलावा मुंबई से फ्लाइट से नागपुर आए पूर्व सैनिक जो अपनी 2 साल की बेटी के साथ बाइक से बैतूल पहुंचे थे उनके परिवार में उनकी बेटी और माता पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है| इनको भी कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है ।

दिल्ली से आठनेर आए युवक और दिल्ली से मुलताई आई महिला दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है ।बैतूल में मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है और 38 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं । फिलहाल बैतूल में 18 केस एक्टिव है । 1 दिन में 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है ,इन सभी की कांट्रैक्ट हिस्ट्री ट्रेस की जा रही है और जो लोग इनके संपर्क में आए हैं उनके सैंपल लिए जाएंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews