पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

बैतूल| वाजिद खान| मध्य प्रदेश के बैतूल में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया । बैतूल में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक से कलेक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल धकेल कर विरोध प्रदर्शन किया । विरोध प्रदर्शन लगातार पेट्रोल डीजल की हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर किया गया ।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दाम कम हो गए हैं उसके बाद भी भाजपा सरकार प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर रही है जिसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है । एक तरफ कोरोना संकट के कारण हुए लॉक डाउन होने के बाद लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और ऐसी परिस्थिति में डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि उनके लिए मुसीबत बन रही है । दूसरी तरफ खेती किसानी का सीजन शुरू हो गया है और किसानों को भी डीजल की जरूरत पड़ती है ऐसे में डीजल के दाम बढ़ने से किसान भी परेशान हैं। केंद्र सरकार को जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करना चाहिए ,इसी को लेकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews