बैतूल: जंगल में पेड़ पर लटका मिला 4 साल के बेटे और पिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

Suicide Betul

बैतूल, वाजिद खान| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) के बैतूल (Betul) में आत्महत्या (Suicide) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला बैतूल के सारनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। सारनी थाना क्षेत्र के ग्राम बीजादेही निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण कोरकू और उसके 4 वर्षीय पुत्र अरविंद का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला।

बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर लक्ष्मण अपने पुत्र के साथ दोपहर में घर से निकला था और शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों और ग्रामवासियों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। कल तलाश के दौरान जंगल में पिता-पुत्र फांसी पर लटके हुए मिले, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर दोनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना से परिजन सदमे में है, जिससे वह कुछ बता नहीं पा रहे है, लेकिन गांव में जो चर्चा हो रही है, उसमें बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सनकी टाइप का व्यक्ति था । जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के क्या कारण थे।

इनका कहना है
पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में पिता-पुत्र के शव फांसी पर लटके मिले हैं, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, पता चला कि दोनों जंगल लकड़ी लेने गए थे और वहां उन्होंने फांसी लगा ली पिता सनकी टाइप का व्यक्ति था|
-एसडीओपी, अभय राम

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews