Betul : सूने घर से लगभग 30 लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगदी चोरी

Betul : सूने घर से लगभग 30 लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगदी चोरी

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के कालापाठा इलाके में एक निजी स्कूल के पास रहने वाले डॉक्टर के सूने घर में बड़ी चोरी की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि डॉ दीपक चौधरी जो कि भोपाल में एमडी कर रहे हैं और उनकी मां व बहन बैतूल के कालापाठा इलाके में एक निजी स्कूल के बगल में रहती हैं। पिछले रविवार को मां और बहन शादी का सामान खरीदने के लिए दीपक के पास भोपाल गए हुए थे। शुक्रवार को जब परिवार बैतूल वापस आया तो घर के चैनल गेट के ताले टूटे मिले थे जब अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरों के भी ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

MP में बढ़े कोरोना के मामले, 110 एक्टिव केस, सामने आया CM Shivraj का बड़ा बयान

डॉ दीपक का कहना है कि नवंबर माह में उनकी शादी होने वाली है और शादी के लिए जेवर खरीद कर रखे थे। इसके अलावा माँ के जेवर भी रखे थे जो कि लगभग 30 लाख रुपये के थे। इसके अलावा घर में एक से दो लाख रुपये के लगभग नगद राशि रखी थी वो भी चोरी हो गई है। एसडीओपी नितेश पटेल का कहना है कि चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो  फिंगर प्रिंट्स वगैरह ले रही है। अभी स्पष्ट नहीं है की चोरी कितने की हुई है जांच चल रही है। चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाले जाएंगे।

https://vimeo.com/607627072

https://vimeo.com/607627649

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews