बैतूल: लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, पैर में गंभीर चोटें

बैतूल: लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, पैर में गंभीर चोटें

Betul News : मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेड़ीढाना में स्थित जंगल का है जहां पर बागुड़ के लिए लकड़ी लेने गए युवक पर अचानक ही तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें युवक घबराकर पहले पेड़ पर चढ़ा उतने ही देर में तेंदुए ने युवक के पैर को पकड़ लिया जिसमें युवक के पैर में गंभीर चोट आई है जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

यह था घटनाक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पिता लालजी ककोडिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गेड़ीढाना तहसील शाहपुर रविवार सुबह 7 बजे के आसपास अपने खेत से लगे हुए जंगल में बागुड़ के लिए लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था तभी वहां अचानक कहीं से तेंदुआ आ गया जैसे ही युवक ने तेंदुए को दिखा तो युवक पहले तो घबरा गया और तत्काल युवक ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की जिसमें तेंदुए ने युवक के पैर पर हमला कर दिया और युवक के पैर को अपने दातों से जकड़ लिया जिसमें युवक ने हिम्मत करते हुए अपने पैरों को जोर जोर से झटका मारा जिसमें तेंदुए ने युवक के पैर को छोड़ दिया वही इस पूरी घटना के बाद तेंदुआ काफी देर उस पेड़ के नीचे घूमता रहा फिर कुछ समय बाद तेंदुआ वहां से चला गया जिसमें युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। तेंदुए के वहां से चले जाने के बाद युवक जैसे-तैसे पेड़ से नीचे उतरा और इसकी जानकारी अपने आसपास के लोगों को दी जिसके बाद युवक को तत्काल गंभीर हालत में शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”843627566″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews