Betul News: FIR के नाम पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को BMO की धमकी, बोलीं- नौकरी खा जाऊंगी

Betul

Betul News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएमओ द्वारा डरा धमकाकर अनाधिकृत रूप से नर्सिंग डिग्री धारियों की ड्यूटी ओपीडी में लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर यह काम एमबीबीएस डॉक्टर का होता है। इसी के साथ आयुष सीएचओ जो एलोपैथिक ट्रीटमेंट देने का अधिकार नहीं रखते हैं उनकी ड्यूटी थी ओपीडी में लगाई जाकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ओपीडी में 24 घंटे के लिए सीएचओ को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।

जनता के साथ किए जा रहे इस खिलवाड़ की जानकारी लगने के बाद जब सारे सीएचओ, बीएमओ के पास अपना निवेदन लेकर पहुंचे तो उनके साथ बदतमीजी से बात करते हुए नौकरी से टर्मिनेट करवाने की धमकी दी गई। बीएमओ ने कहा कि तुम सब की नौकरी खा जाऊंगी।

Betul

कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही बैतूल की ओर से सीएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए एक लिखित आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में थाना प्रभारी को जानकारी देते हुए बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में स्टेट लेवल की कायाकल्प टीम निरीक्षण कर रही थी। इस समय सीएचओ बिना सूचना के उप स्वास्थ्य केंद्र से अनुपस्थित होकर अस्पताल मुख्यालय पर उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सीएचओ की उपस्थिति ना होने के कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है और शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न हुई है। इसके अलावा पत्र में और भी कई चीजों का उल्लेख कर इस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इसी के आधार पर कर्मचारियों को डराया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews