Betul News : सेना में भर्ती के नाम पर ठगी, दस युवकों को झांसा देकर बदमाश ने लाखों रुपए ऐंठे, पुलिस से की शिकायत

युवकों ने एसपी को इसकी लिखित में शिकायत न्याय की गुहार लगाई
betul news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सेना में ट्रेड मेन के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दस युवकों से ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया है। युवकों ने एसपी को इसकी लिखित में शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि युवक करण और अजीत ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत की कि उनके साथ यशवंत नाम के एक युवक ने स्वयं को आर्मी का अधिकारी बताकर उनके साथ ठगी की है। उन्होंने बताया कि आर्मी में उन्हें ट्रेड मेन बना दिया जाएगा। यशवंत ने मुझे नौकरी का लालच देखकर मुझसे पैसे की मांग की और मुझे ऑफ लाइन भर्ती करवाने का कहकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही 1 लाख रूपए ऑनलाइन लिए गए जबकि 10 हजार नगद लिए गए। वहीं मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी लिए गए। इस बात को आठ माह से ज्यादा हो चुका है।

पीड़ितों ने बताया कि अब आरोपी व्यक्ति फोन तक नहीं उठा रहा है। बीच-बीच में वह झांसा देता रहा कि आज कुछ लड़कों को ज्वाइन करवा दिया गया है। जबकि हकीकत में किसी को कोई नौकरी मिली ही नहीं। इस मामले में युवक ने न्याय की गुहार लगाई है। युवक करण ने बताया कि उसे भी इसी तरह की ठगी का शिकार होना पड़ा है। आठनेर के करीब 6 से 7 युवक और चिचोली क्षेत्र के चार युवकों को ठग ने इसी तरह झांसा देकर ठग लिया है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”952891117″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews