Betul News : खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

indore crime news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम भीलावाड़ी में एक युवक का बाइक सहित जला शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने युवक को जिंदा जलाया और उसकी हत्या कर दी।

यह है पूरी घटना

आमला थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के भीलावाड़ी में एक खेत में युवक का शव जला हुआ अवस्था में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया मौके से पुलिस को युवक के जेब में एक अर्ध जला पर्स मिला, जिसमें दस्तावेज मौजूद थे। मौके पर जली हुई बाइक मिली है। बाइक के चैचीस नंबर के आधार पर मृतक की पहचान माचना नगर बैतूल निवासी शशि खातरकर (27) के रूप में की गई। घटना स्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने आशंका जताई जा रही है कि युवक की जलाकर हत्या कर दी गई। मृतक का आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”830997851″]

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक बैतूल में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। प्रथम दृष्टया जानकारी सामने आ रही है कि युवक शुक्रवार के दिन घर पर ही था। परिजनों को भी नहीं मालूम की वह भीलावाड़ी कैसे पहुंचा। टीआई ने बताया कि युवक की मौत मामले को लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही घटना के संबंध में कुछ जानकारी लग सकती है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”830998030″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews