Betul News : युवक का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Betul News :  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंढा में एक युवक का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सांईखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुएं के बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त प्रेमलाल पिता राजोबा धुर्वे (35) के रूप में की गई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, युवक सुबह शौच के लिए जाने का बोलकर घर से निकला था, जिसका गांव के ही पास कुएं में शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का दिमागी संतुलन कई दिनों से ठीक नहीं था। युवक कुएं में कैसे गिर गया यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा युवक की मौत कैसे हुई है।

मृतक के घर से निकलने के बाद परिजनों ने उसकी देर तक तलाश की। आसपास के कुएं में देखने पर उसका शव तैरता पाया गया। मृतक के मामले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews