Betul News : जमीनी विवाद में किसान दंपत्ति पर जानलेवा हमला, सरेआम निर्मम मारपीट

Betul News : जमीनी विवाद में किसान दंपत्ति पर जानलेवा हमला, सरेआम निर्मम मारपीट

बैतूल, वाजिद खान। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम भैंसदेही (Bhainsdehi) थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक किसान दंपत्ति पर पड़ोस के ही किसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित किसान मोहन आठोले उम्र 55 वर्ष निवासी बाराबाचा ,अपनी पत्नी कलिया बाई व पुत्र मुरलीधर के साथ अपने खेत पर गेंहू की फसल काटने गए थे। इसी बीच मौका पाकर पड़ोस क खेत वालों ने आकर लाठी,डंडे और हंसिया (Sickle)से हमला कर दिया। जिससे मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया और उनकी पत्नी और बेटे को मामूली चोटें आई हैं। वही घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल(hospital)में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 24, 2021

इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार मोहन के खेत पर 2018 से पड़ोस के खेत वाले 5 किसानों ने अतिक्रमण(Encroachment) कर लिया है। जिसका केस काफी समय से चल रहा था। मोहन का कहना है कि, मंगलवार को जब वह अपने परिवार के साथ खेत पर गेंहू की फसल काट रहा था,तभी प्रभुदास, अमर और गुरुदास वहां आए और गाली-गलौच करने लगे और खेत से भगाने लगे ,तब मोहन व उसके लड़के ने विरोध किया तो अमर, गुरुदास, व प्रभुदास ने लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया और गुरुदास ने हंसिए से मोहन के सिर पर हमला कर दिया। इसी बीच आवाज सुनकर आसपास के किसान वहां आ गए। जिसके कारण तीनो आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

बता दें कि , मोहन ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भैंसदेही थाने में आवेदन दिया था। जिस पर थाना प्रभारी ने 100 डायल भेजने का आश्वासन दिया था। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews