Betul News : शिक्षक दंपती के घर से आभूषण व नकदी चोरी, पुलिस ने वारदात के 13 दिन बाद दर्ज की FIR

Betul News : शिक्षक दंपती के घर से आभूषण व नकदी चोरी, पुलिस ने वारदात के 13 दिन बाद दर्ज की FIR

Betul Crime News : समाज में आज भी ज्यादातर लोग थाने-पुलिस के झमेले में नहीं पड़ना चाहते है मगर कई बार ऐसी कुछ अनहोनी हो जाती है जिस के कारण मज़बूरी में थाने के चक्कर लगाने पड़ते है ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गंज थाना इलाके का है जहाँ 18 दिन पहले शिक्षक दंपती के घर चोरी हुई जिस पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज दंपती बच्चों सहित आज धरने पर बैठ गया है। दंपती ने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

यह है मामला

बता दें कि जिले के सदर इलाके में डॉन बास्को के पास उदय परिसर फेस वन में पिछले 10 दिसंबर को शिक्षक प्रभाकर पवार के घर दरवाजे की चौखट काटकर चोर घर में रखे 7 लाख रुपए कीमत के जेवरात एवं नगदी लेकर भाग गए। वहीं आरोप है कि पुलिस ने वारदात के 13 दिन बाद FIR दर्ज की। अब तक 18 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

[dgv_vimeo_video id=”784768014″]

शिक्षक दंपती ने लगाए आरोप

गौरतलब है कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिक्षक, उनकी शिक्षिका पत्नी और 2 छोटे बच्चे कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठ गए है। उनका आरोप है कि वे कार्रवाई के लिए थाने जाते है तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। और पुलिस इस पूरे मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। उनकी जीवन भर की कमाई से जोड़े गए गहने चोर चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस को संदिग्ध का नाम पता भी बताया लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस वजह से कॉलोनी में पिछले 25 दिसम्बर को दोबारा चोरी की घटना हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”784768715″]

वही गंज टीआई अनुराग प्रकाश ने बताया कि चोरी की इस घटना में संदिग्ध से भी पूछताछ की गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। जांच जारी है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784769376″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews