Betul News : नर्सिंग छात्रों ने परीक्षा करवाए जाने की मांग, कुलपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

betul news

Betul News :  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले नर्सिंग छात्रों ने कुलपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कालेजों की गलती की वजह से उनकी मान्यता रद्द की जा रही है। इसकी वजह से उनकी परीक्षा नहीं हो पा रही है, और उन्हें डिप्लोमा भी नहीं मिल पा रहा है जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। विद्यार्थियों ने तत्काल प्रभाव से दोषियों पर कार्रवाई किए जाने और उनकी परीक्षा करवाए जाने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

सौंपे गए ज्ञापन में राज्य सरकार के सर्वेक्षण उपरांत वर्तमान सत्र में बैतूल जिले के मारूति नर्सिंग कॉलेज, अग्रसेन नर्सिंग कॉलेज, वेदांत नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है। विगत 4 वर्षों से इन कॉलेजों में विद्यार्थी निरंतर पढ़ाई कर रहें हैं और शुल्क भी जमा करते रहें है और उनकी परीक्षा भी नहीं ली गई। अब राज्य सरकार के इस निर्णय से विद्यार्थियों का जीवन अंधकारमय हो गया है। कॉलेज नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यह कॉलेज प्रबंधन की गलती है ना की विद्यार्थियों की। जिसकी सजा बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”917168619″]

राज्य सरकार पहले ही मामले को संज्ञान में लेती तो आज छात्र इस तरह भटक नहीं रहे होते। आक्रोशित छात्र-छात्राएं अवसाद में कोई गलत कदम उठाते हैं तो इसकी जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। छात्रहित को देखते हुए कृपया जिले में नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाए और उन्हें डिप्लोमा दिया जाए जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917168782″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews