Betul News : मानसिक विक्षिप्त मासूम पर आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर किया हमला, घायल

MP News

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक को घर में घुसकर आवारा कुत्ते ने बालक के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह नोंच डाला है। मासूम बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना ग्राम कचरबोह की है।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला कविता आमला खंड के कचरबोह की रहने वाली है। उसका 6 वर्षीय बेटा हरीश पिता संतोष आज सुबह घर में अकेला था। बालक के पिता संतोष नागपुर में मजदूरी का काम करते हैं। वहीं, बालक की मां कविता अपने खेत पर काम करने गई हुई थी, तभी घर में आवारा कुत्ता घुस गया और मानसिक एवं शारीरिक रूप से बीमार बालक के प्राइवेट पार्ट को अपने नुकीले दातों से बुरी तरह नोच डाला। जब बालक की मां कविता 11 बजे के आसपास घर पहुंची तो देखा की बालक खून में सना हुआ गंभीर हालत में पड़ा हुआ था इसके बाद कविता ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को दी जिसे प्राइवेट वाहन की सहायता से तत्काल मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है। वही कुत्ते ने बालक के प्राइवेट पार्ट को काटने की वजह से बालक को बाथरूम करने में काफी परेशानी हो रही है बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850932388″]

[dgv_vimeo_video id=”850934534″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews