MP में सातवें दिन भी जारी है संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल, धरना स्थल पर विरोध स्वरूप आधी रोटी पकाकर खाई

MP में सातवें दिन भी जारी है संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल, धरना स्थल पर विरोध स्वरूप आधी रोटी पकाकर खाई

Betul Contract Health Workers News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपनी दो सूत्री मांगों के लिए 15 दिसम्बर से हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज सातवें दिन अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज धरना स्थल पर आधी रोटी बनाई और यह रोटी धरना स्थल पर बैठकर ही खाई गई। उनका उद्देश्य शासन को यह बताना था कि एक चौथाई सैलरी में कैसे गुजारा कर रहे हैं। आधी ही रोटी बना पा रहे हैं और आधा ही पेट खाना खा पा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

बता दें कि आज संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर आधी रोटी बनाई। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार से उनकी 2 सूत्री मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो शुरू की गई कलम बंद हड़ताल लगातार जारी रहेगी उन्होंने दावा किया है कि हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए है।

[dgv_vimeo_video id=”783256800″]

यह है मांग

कर्मचारियों ने कहा की लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है। जो की विगत 1 से 20 वर्षों से लगातार कार्यरत है । जिन्होंने कोरोना काल के दौरान भी अपनी जान हथेली पर रखकर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी है। जिसमें अपने कई साथियों को भी खोया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें अन्य राज्यों की तरह नियमित किया जाए। नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाए।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”783256472″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews