
Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां मिलनपुर टोल प्लाजा के पास जयपुर से हैदराबाद जा रहे दो कार सवारों के साथ रविवार रात नागपुर हाईवे पर लूट हो गई। लुटेरों ने युवकों के साथ मारपीट भी की। जिसमें घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 3 बजे जयपुर से कार से हैदराबाद जा रहे अंकित अग्रवाल अपने साथी रितेश सोनी के साथ मिलानपुर टोल प्लाजा के कुछ आगे कार रोककर आराम कर रहे थे। इसी बीच 3-4 बदमाशों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद कार के पास पहुंचे बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दोनों कार सवारों से मारपीट की। बदमाशों ने रितेश और अंकित के पास रखी नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली।
[dgv_vimeo_video id=”888655063″]
इस घटना में हुई मारपीटट से रितेश को चेहरे पर चोट आई है। लूट का शिकार हुए अंकित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को कॉल करना शुरू किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं कॉल करने के बाद 6 बजे पुलिस पहुंची। जिसके बाद घायल रितेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैतूल बाजार पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”888655443″]
