
Indore police arrested a chain snatcher.
Betul News : सुपरहिट फिल्म पुष्पा में जिस तरह अलग स्टाइल में लाल चंदन की तस्करी दिखाई गई है। ऐसा ही मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के जंगलों में तस्कर उसी स्टाइल में तस्करी करने का प्रयास कर रहें हैं। भले ही फिल्म पुष्पा की तस्करी स्टाइल और हिट डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन दक्षिण वनमंडल अपनी सटीक मुखबिरी और चौकन्नी निगरानी से तस्करों को न सिर्फ झुकाने का काम कर रहा है, बल्कि तस्करों को सलाखों के पीछे भेज चुका है।
यह है मामला
बता दें कि दक्षिण वन मंडल के गश्ती दल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। परिक्षेत्र सावलमेंढा (सा.) की धाबा बीट में ग्राम लामघाटी रोड पर गश्ती दल को गश्ती के दौरान लगभग दोपहर 2:30 बजे एक चार पहिया संदिग्ध वाहन आते दिखा। गश्ती दल द्वारा वाहन को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से निकाल लिया गया, गश्ती दल द्वारा वाहन का पीछा किया गया। नदी के पास मोड़ पर नियंत्रण खोने से वाहन पलट कर नाली में घुस गया। तत्काल ही गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध सागौन चरपट से भरी गाड़ी जप्त कर ड्रायवर को हिरासत में लिया। मौके पर पंचनामा तैयार कर फोर्स तूफान जीप सहित अवैध सागौन चरपट 13 नग = 0.362 घ.मी. काष्ठ जप्त की गई। वाहन को अवैध सागौन चरपट सहित ट्रेक्टर द्वारा खींचकर परिक्षेत्र कार्यालय परिसर सावलमेंढा में लाया गया। जप्त काष्ठ का अनुमानित मूल्य 23 हजार आंका गया। तस्करी के इस मामले में वन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी सावलमेंढा एम. एस. परते वनक्षेत्रपाल, देवीराम उईके वनपाल, अंकित नाड़ेकर वनरक्षक, वाहन चालक ओमकार उईके एवं बीट चौकीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सूचना तंत्र से तोड़ रहे तस्करों की कमर
वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्करों पर नकेल कसने के लिए दक्षिण वन मंडल द्वारा विशेष।अभियान चलाया जा रहा है। गश्ती दल वनों में निगरानी बनाए हुए हैं सूचना तंत्र से तस्करों की धरपकड़ करने का काम किया जा रहा है।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
