बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव स्थगित, बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत, बदलेगी लोकसभा चुनाव की तारीख

बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव स्थगित, बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत, बदलेगी लोकसभा चुनाव की तारीख

Betul BSP Candidate Ashok Bhalawi Dies of Heart Attack- बैतूल संसदीय क्षेत्र का लोकसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बैतूल संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। मंगलवार को बसपा के प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है।

मतदान स्थगन की घोषणा

निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद बैतूल संसदीय क्षेत्र की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई होगी। बैतूल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मतदान स्थगन की घोषणा कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”932534238″]

रिटर्निंग अधिकारी का बयान- यह है नियम 

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 अंतर्गत बैतूल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मतदान स्थगन की घोषणा में कहा है कि एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि, लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अ.ज.जा.) से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी के निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थी अशोक भलावी, निवासी गोन्डी मोहल्ला सोहागपुर तहसील व जिला बैतूल (म.प्र.) की आज दिनांक 09.04.2024 को मृत्यु हो जाने से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधान अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 29 बैतूल (अ.ज.जा.) के मतदान दिनांक 26.04.2024 को आगामी आदेश अर्थात उस तारीख तक जो बाद में अधिसूचित की जाएगी, स्थगित किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 29 बैतूल (अ.ज.जा.) की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्यवाही से सूचित किया जायेगा।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews