बैतूल पुलिस की कार्रवाई, एक्सीडेंट के आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल पुलिस की कार्रवाई, एक्सीडेंट के आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल,वाजिद खान। बैतूल पुलिस ने नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर ढाबे के पास अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट कर भाग जाने के मामले का खुलासा कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया है। एक्सीडेंट बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 अगस्त रात 11 बजे हुआ था। ट्रक और बाइक की इस भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गयी थी, जबकि एक ने इलाज़ के दौरान दम तोड़ा था।

मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि रांग साइड से आ रही मोटरसाइकल सावार का एक्सीडेंट ट्रक से हो गया था। बैतूल बाजार थाना पुलिस ने घटना स्थल के नज़दीक मिलानपुर टोल नाके से गुजरने वाले सभी भारी वाहनो के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये और जांच कि गई।

जांच में प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया था कि, एक्सीडेंट करने वाले ट्रक का दाहिने तरफ का हेड लाईट बंद था, जो मिलानपुर टोल नाका की फुटेज में भी बंद दिखाई दिया। इसी अधार पर अज्ञात वाहन का नंबर टोल नाके से लिया गया और जांच शुरू की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक और चालक को इंदौर से हिरासत में लिया और बैतूल बाजार लेकर आये।आरोपी का नाम अमर सिंह है जो दुर्घटना के बाद ट्रक सहित फरार हो गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews