अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अनूठा अभियान, शराब बनाने वाली जगह कर रही शुद्धीकरण

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अनूठा अभियान, शराब बनाने वाली जगह कर रही शुद्धीकरण

बैतूल,वाजिद खान

जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में अनूठा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत कच्ची महुआ शराब पकड़े जाने के बाद आरोपी से शराब न बेचने का संकल्प तो दिलवाया ही जा रहा है, वही जिस स्थान पर शराब बनाई जाती है उस स्थान को साफ सुथरा कर शुद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी संतोष पटेल के नेतृत्व में यह अभियान ग्रामीण इलाकों में चलाया जा रहा है, जिसमे निर्भया,संगवारी मोबाइल,महिला सेल और ग्राम रक्षा समिति की महिला सदस्यों को जोड़ा गया है। यह दल उन इलाकों का दौरा करता है, जहां कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचे जाने की जानकारी मिलती है। मौके पर पहुंचकर दल के सदस्य पहले तो अवैध कच्ची शराब और उसे बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले साधनों को नष्ट करते है, उसके बाद संबंधित व्यक्ति को आइंदा शराब न बनाने का संकल्प दिलवाते है।

इस संकल्प के बाद शराब बनाने वाले स्थान को शुद्ध करने गाय के गोबर से लिपाई पुताई कर उसे साफ कर वहां रांगोली डाली जाती है। इस मौके पर पकड़े गए आरोपी को समझाया जाता है कि अगर वह फिर से इस कार्रवाई में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के तहत आज इस दल ने कोतवाली थाना इलाके के गांव गौठान के इलाको में सर्च अभियान चलाया, जहां एक चूल्हे पर कच्ची शराब बंनाते हुए एक महिला को पकड़ा गया। मौके पर बनाया गया चूल्हा और बर्तन नष्ट कर स्थान का शुद्धिकरण किया गया। यह दल शहर में भी अवैध शराब जुए के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

डीएसपी संतोष पटेल का कहना है कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है, आज एक महिला शराब बना रही थी इसकी सूचना मिलने पर उसके यहां शराब बनाने के सामान को नष्ट किया और जगह को शुद्ध किया गया। साथ ही चेतावनी दी की अगर शराब बनाते मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews