बीजेपी महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी का पुतला जलाया,टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी

बीजेपी महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी का पुतला जलाया,टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी

बैतूल/वाजिद खान

पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी द्वारा महिला सम्मान के विरोध में कथित रूप से दिए गए एक बयान के विरोध में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा बैतूल में विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय विजय भवन से रैली निकालकर कांतिशिवा चौक पर पहुंच जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

पिछले दिनों पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा एक ट्वीट किया गया था जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विकास का अब तक जन्म नहीं होना बताया था। जिसके विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिले की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय विजय भवन से एक रैली निकाली गई, रैली में मौजूद भाजपा नेतृत्व द्वारा जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

रैली भाजपा कार्यालय से शहर के मुख्य चौराहे कांति शिवा चौक पहुंची। यहां एक छोटी सी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व राष्ट्रीय सचिव ज्योति धुर्वे द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि जीतू पटवारी द्वारा जिस तरह का बयान महिलाओं के प्रति दिया गया है वह सीधे-सीधे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जीतू पटवारी के उक्त बयान की घोर निंदा करते हुए सभी महिलाओं से आग्रह किया कि इस बयान के विरोध स्वरूप कांग्रेस को सबक सिखाना जरूरी है। सभा के बाद उपस्थित महिलाओं ने जीतू पटवारी के पुतले में आग लगाकर जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews