500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की हुई मौत एक गम्भीर, दो अन्य घायल

500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की हुई मौत एक गम्भीर, दो अन्य घायल

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में एक कार पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

ताप्ती घाट पर सुबह कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई एवं तीन घायलों में से एक की हालत गम्भीर है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के परतवाड़ा से चार युवक अपनी कार से पचमढ़ी जा रहे थे। रास्ते मे बैतूल के ताप्ती घाट में खेड़ी सावली गढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक की हालत गम्भीर है। मृतक का नाम आकाश  है वहीं घायल का नाम प्रदीप है। कार में सवार बाकी लोगों को भी जिला अस्पताल पंहुचाया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews