सर्वआदिवासी समाज संगठन के आह्वान पर शत प्रतिशत बंद रहा बैतूल, जानिए क्या है पूरा मामला

betul

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पिछले दिनों दो आदिवासी युवकों के साथ बर्बरतापूर्ण पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सर्वआदिवासी समाज संगठन में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है। इन दोनों घटनाओं के विरोध में आज बैतूल बंद का आव्हान किया गया जो कि पूर्णत सफल रहा। बंद को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिले के अलावा आसपास से भी बड़ी संख्या में फोर्स बुलवाया गया है। आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर नर्मदापुरम रेंज के आईजी इरशाद वली और छिंदवाड़ा के डीआईजी सचिन अतुलकर भी बैतूल पहुंचे हुए हैं और पूरे प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सर्वआदिवासी समाज संगठन के आव्हान पर जिले भर से आदिवासी समाज के पुरूष और महिलाएं बड़ी संख्या में बैतूल पहुंचे। छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम से आज दोपहर रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची जहां ज्ञापन सौंपा गया। जयस के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने बताया कि पिछले कई दिनों से आदिवासी समाज के युवकों को प्रताडि़त और अपमानित करने के लिए घटनाएं घटित हो रही हैं जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। धुर्वे ने कहा कि सिर्फ आदिवासी समाज की बात नहीं है। किसी भी समाज के लोगों के साथ इस तरह की घटनाकारित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

betul

आदिवासी समाज की महिला नेत्री स्मिता राजा धुर्वे ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि बैतूल शहर में जो दो घटनाएं घटित हुई हैं उसमें पीडि़त आदिवासी युवकों को मुआवजा दिया जाए। आदिवासी समाज की परंपरा है कि अगर किसी का अपमान होता है तो उसे देव पूजा देनी पड़ती है। इसलिए दोनों युवकों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए। जिस तरह एक आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर और दूसरे को बजरंग दल के नेता द्वारा मारपीट की गई थी। इन दोनों घटनाओं में युवकों की बदनामी भी हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति हेतु सरकार को कदम उठाना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”913683207″]

बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आदिवासी समाज के प्रदर्शन को लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी जिला मुख्यालय पर मौजूद हैं। नर्मदापुरम रेंज के आईजी इरशाद वली और छिंदवाड़ा के डीआईजी सचिन अतुलकर बैतूल पहुंचे हैं और प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी कमला जोशी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”913683505″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews