बीमार बच्चों के साथ मनाया नया साल, डॉक्टर और स्टाफ ने उपहार बांटे

बीमार बच्चों के साथ मनाया नया साल, डॉक्टर और स्टाफ ने उपहार बांटे

बैतूल, वाजिद खान। आम तौर पर नए साल का स्वागत लोग परिवार या दोस्तों के साथ जश्न और पार्टी से करते हैं। लेकिन बैतूल के जिला अस्पताल में नए साल पर कुछ अनोखा नजारा देखने को मिला। बैतूल के जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ ने शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ उन्हें उपहार दिए।

बीमार बच्चों को कंबल, फल, बिस्किट चॉकलेट और गुब्बारे वितरित किये गए। बैतूल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक बारंगा एवं ब्लड बैंक की रक्तकोष अधिकारी अंकिता शीते ने अपने स्टाफ के साथ जिला अस्पताल के शिशु वार्ड के बच्चों को खुशी बांटने के उद्देश्य से उनके बीच पहुंचकर बच्चों से और उनके परिजनों से हैैप्पी न्यू ईयर बोलकर माहौल को खुशनुमा कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ ने जिस तरह शिशु वार्ड के बच्चों के बीच नया साल मनाया उससे बच्चों के चेहरों पर तो मुस्कान आ ही गई। उनके परिजन भी खुश हो गए। साथ ही शिशु वार्ड को 10 कंबल भी वितरित किए गए जिससे भर्ती बच्चों को ठंड के मौसम में दिक्कत न हो।

इस आयोजन को करने वाली रक्तकोष अधिकारी डॉ. सीते का कहना है कि मैं एक डॉक्टर हूं और मेरा काम है लोगो की सेवा करना। साथ ही मैं एक ब्लड बैंक ऑफिसर भी हूं। मेरा सबसे ज्यादा रिश्ता है यहां छोटे-छोटे बच्चे जो सिकलसेल और थैलिसीमिया से पीडि़त है, उनके साथ ज्यादा रहता है। मैं कोशिश यही करती हूं कि अपने स्पेशल डे को और भी स्पेशल बना सकूं, इन लोगो के साथ सेलिब्रेट करके। उनका कहना है कि इससे जो खुशी मिलती है उसे व्यक्त करना भी मुश्किल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews