Betul News: पूर्व सैनिकों ने निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Betul News: पूर्व सैनिकों ने निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल में पूर्व सैनिकों ने OROP-II में हुई विसंगतियों को दूर करने के संबंध में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने एकत्रित होकर भारत माता के जयघोष लगाए। जिसके बाद यह रैली कारगिल चौक होते हुए सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा।

सेना के जवानों में आक्रोश का माहौल

दरअसल, जनवरी 2023 में OROP-II के लागू होने के बाद से ही पूरे भारत वर्ष में सेना के जवानों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। OROP-II में पूर्व सैनिकों के साथ हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए जंतर-मंतर दिल्ली में 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। जिनको समर्थन देने और विसंगतियों को दूर करने के संबंध मे देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के पूर्व सैनिकों के द्वारा अपने-अपने जिलों में 3 अप्रैल 2023 को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया है।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने कही ये बात

यदि पूर्व सैनिकों की मांगें पूरी नहीं होगी तो जंतर-मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जिले के समस्त पूर्व सैनिक भी पहुंचेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी- शिवकांत नरवरे, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन

[dgv_vimeo_video id=”814577422″]

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews