प्रेम प्रसंग के शक में युवक और नाबालिग युवती को पंचायत ने किया बेईज्जत

प्रेम प्रसंग के शक में युवक और नाबालिग युवती को पंचायत ने किया बेईज्जत

बैतूल। वाजिद खान. सामाजिक पंचायत में जूतों से की गई पिटाई से आहत एक युवक औऱ नाबालिग किशोरी ने पंचायत के सामने ही जहर खा लिया। घटना मध्यप्रदेश के बैतूल की है। यहां आमला इलाके के बिच्छू खान गांव में सामाजिक पंचायत को दोनो के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक था। जिसके बाद के युवक और किशोरी को जाति समाज की पंचायत में बुलाया गया था। जहां दोनो को पहले जलाकर मार डालने की धमकी दी गयी और सार्वजनिक तौर पर लड़का लड़की की जूतों से पिटाई की गई। इससे आहत होकर दोनो ने पंचायत के सामने ही कीटनाषक खा लिया। जिन्हें तुरन्त आमला अस्पताल लाया गया जहां हालात गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां दोनो की हालत स्थिर है और उन्हें 48 घंटे के लिए चिकित्सकीय ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि 18 साल के अमरलाल की अपने रिश्ते की बहन 17 वर्षीय किशोरी से मित्रता है। जिसके चलते वे 10 से 12 दिन पहले मेला घूमने गए थे। जिसे घर वालो ने प्रेम प्रसंग से जोड़ लिया। इसके चलते किशोरी की उसके पिता ऊदल ,मा जुगरी और चाचा गरीब ने न केवल पिटाई शुरू कर दी बल्कि उन्हें जलाकर मार डालने का फरमान भी सुना दिया। इस डर से दोनो कल घर से भागकर एक रिश्तेदार के घर पहुच गए।जिसकी जानकारी मिलते ही घर वालो ने दोनो को वापस बुलाकर आज जाति समाज की पंचायत बुला ली। यहां दोनो के साथ जूतों से पिटाई की गई जिसके बाद दोनों ने आहत होकर पंचायत के सामने ही जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के पिता मा और चाचा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर युवक की माँ झिरमा के मुताबिक पंचायत में समझौते के लिए बुलाया गया था। यहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पंचायत में ही दोनो की पिटाई की गई।जिससे आहत होकर उन्होंने जहर खा लिया। इधर युवक और किशोरी ने दोनों के बीच प्रेम।प्रसंग होने से इनकार किया है। दोनो ने बताया कि उनके बीच सिर्फ मित्रता है। वे कल घर से डर की वजह से भागे थे।क्योंकि उन्हें कहा गया था कि उन्हें जला कर मार डालेंगे। इस मामले।में।बैतूल एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि इस मामले।में प्रकरण शून्य पर दर्ज कर प्रकरण आमला भेजा जा रहा है। इस मामले।में।लड़की।के।पिता मा और चाचा को आरोपी बनाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews