बैतूल रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी पैसेंजर में लगी भीषण आग, 2 बोगी जलकर हुई खाक

बैतूल रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी पैसेंजर में लगी भीषण आग, 2 बोगी जलकर हुई खाक

Betul Train Fire : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्टेशन के आउटर पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के खाली कोच में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के 2 कोच में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गया, बैतूल छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया रेलवे स्टाफ ने तत्काल ही दूसरे कोच ट्रेन से अलग किए। आग की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और दमकल की टीमें भी मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाने के कारण स्थानीय लोगों ने अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की ।

[dgv_vimeo_video id=”774243422″]

बता दें कि आग दूसरे कोच में ना फैले इसको लेकर स्थानीय लोगों ने धक्का मार कर दूसरे कोच को ट्रेन से हटाया। पैसेंजर ट्रेन छिंदवाड़ा आमला से दोपहर को बैतूल आती है और शाम 4 बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग 2:30 से 3:00 के बीच धुआं उठते देख लोग ट्रेन के पास पहुंचे वहां देखा तो दोनों कोच से आग की लपटें ऊपर तक उठ रही थी, वही 25 से 30 मिनट के अंदर आमला से रेलवे की फायर ब्रिगेड बैतूल पहुंची जिसकी सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है रेलवे के अधिकारी नुकसान और आग लगने का कारण का पता करने में जुटे हुए हैं।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”774243933″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews