बैतूल: एलईडी  स्क्रीन लगाने के नाम पर लगाया करोड़ो का चूना, सपने दिखाकर ऐड कंपनी हुई फरार

बैतूल: एलईडी  स्क्रीन लगाने के नाम पर लगाया करोड़ो का चूना, सपने दिखाकर ऐड कंपनी हुई फरार

बैतूल, वाजिद खान| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के बैतूल (Betul) में बड़े शहरों में विज्ञापनों के एलईडी स्क्रीन (LED Screen) चलाने का झांसा देकर बिजनेस पार्टनर बनाने वाली एक कम्पनी से बैतूल के सैकड़ो लोग ठगे गए है। यह खुलासा तब हुआ जब कम्पनी यहां से करीब पौने दो सौ लोगो का 12 से 15 करोड़ की रकम लेकर गायब हो गयी। परेशान निवेशक अब पुलिस (Police) के चक्कर लगा रहे है।

आरोप है कि आयुष एंटरप्राइजेस और एजीएम डिजिटल लिमिटेड नाम की कम्पनी ने बीते एक साल पहले यहां बिजनेस पार्टनर बनाने का सपना दिखाकर अपना बड़ा जाल फैलाया। कम्पनी ने लोगो को झांसा दिया कि वह बड़े शहरों में एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन का कारोबार करती है। जिसके कई शहरों में बड़े एलईडी होर्डिंग्स लगे हुए है। इन पर चलने वाले विज्ञापनों से उसे बड़ी इनकम होती है। कम्पनी ने इस झांसे में उलझाकर बैतूल में सैकड़ो लोगो को अपना बिजनेस पार्टनर बनाकर किसी से एक तो किसी से दो लाख यहां तक कि 25 -25 लाख इनवेस्ट करवा डाले। रकम 13 महीने में दुगनी करने का झांसा देकर निवेशकों को बाकायदा मैच्युरिटी डेट के चेक भी दिए गए।लेकिन जब यह तारीख आयी तो चेक एक एक कर बाउंस होना शुरू हो गए। कोई रकम निवेशकों को मिलती तब तक कम्पनी फरार हो चुकी थी ।अब परेशान लोग पुलिस के चक्कर लगा रहे है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इसलिए आ गए झांसे में
कम्पनी ने यहां अपना जबरदस्त मायाजाल फैलाया। उसने लोगो से लाखों की रकम निवेश करवाई और एक लाख रुपये के निवेश प्रति माह 3 से 4 प्रतिशत की रकम बतौर बोनस देना शुरू कर दिया। इससे लोगों को लगा कि उनका पैसा सही हाथों में है। बस इसी विश्वास के दम पर कम्पनी लोगो को फांसती रही।

15 करोड़ की ठगी
बताया जा रहा है कि कम्पनी से ठगे गए लोगो मे पांच सैकड़ा से ज्यादा लोग है। जो धीरे धीरे सामने आ रहे है। आज 175 लोगों ने इसकी शिकायत की है। जिनका करीब 15 करोड़ रुपया डूब गया है। निवेशकों में।कोई एक लाख का इन्वेस्टर है तो कोई दो लाख का। एक इन्वेस्टर ने तो कम्पनी में 24 लाख का निवेश किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews