खबर का असर: फफूंद लगे चने का मामला ,वेयर हाउस संचालक को नोटिस, किराए से होगी खराब चने की वसूली

खबर का असर: फफूंद लगे चने का मामला ,वेयर हाउस संचालक को नोटिस, किराए से होगी खराब चने की वसूली

बैतूल, वाजिद खान| खबर का असर मध्य प्रदेश के बैतूल में देखने को मिला है| जहां बैतूल से छत्तीसगढ़ जा रहे नशे के चने में फफूंद लगी हुई थी । इस मामले को हमने प्रमुखता से दिखाया था । इसके बाद खबर का असर हुआ और वेयर हाउस कारपोरेशन ने निजी वेयरहाउस संचालक को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब मांगा है| साथ ही खराब हुए चने की राशि की भरपाई किराए से किए जाने की बात सामने आई है ।

दरअसल 11 सितंबर को बैतूल के चिचोली स्थित गुरु साहब वेयरहाउस 16 से चार्ट ट्रक में 100 टन चना छत्तीसगढ़ जा रहा था । भारत दाल मिल मुंगेली छत्तीसगढ़ के संचालक ने ये शिकायत की थी कि ट्रक में भरे चने में फफूंद लगी हुई है और इसका इसमें वजन भी कम है । इस शिकायत पर बैतूल मैं वेयर हाउस कारपोरेशन ने चने के सैंपल लिए जिसमें फफूंद, घुन और कचरा निकला था ।इसके बाद चारों ट्रक को वापस चिचोली भेजा गया और निजी वेयर हाउस संचालक को चना वापस किया गया। वेयर हाउस कारपोरेशन संचालक को दिए नोटिस में बताया कि इस मामले से निगम की छवि खराब हुई है और चना खराब होने की पूरी जिम्मेदारी निजी वेयरहाउस संचालक की है । जितना चना खराब हुआ है उतनी राशि गोदाम किराए से वसूली जाएगी इसके अलावा अन्य वेयरहाउस में रखें चने की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी । नैफेड ने ये चना 2018 में खरीदा था जिसका भंडारण सरकारी और प्राइवेट वेयर हाउस में किया गया था । मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ भेजे जा रहे इस चने को वहां गरीबो में बांटा जाना है। लेकिन इसके फफूंद लगे और गुणवत्ता हीन होने की शिकायत के बाद घटिया सप्लाई का यह खेल उजागर हुआ था ।

वासुदेव दवंडे, प्रबंधक वेयर हाउस कारपोरेशन बैतूल का कहना है कि चना खराब होने के मामले में गोदाम का विजिट किया गया और गोदाम संचालक को नोटिस दिया गया है जितना चना खराब हुआ है उसकी भरपाई गोदाम के किराए से की जाएगी पूरे मामले में अभी जांच चल रही है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews