MP : बैतूल पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

MP : बैतूल पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News : मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने पिछले दो माह के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 16 देशी कट्टे, कारतूस, तलवारे जब्त की गई है।

यह है कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अवैध शस्त्र रखने वाले गुंडा, बदमाशों व आदतन अपराधी की गतिविधियों पर निगराह रखने एवं अवैध हथियार पकडऩे के लिए दिसम्बर और जनवरी माह में जिले के 12 थानों के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सर्चिंग कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 हथियार जब्त करने की कार्यवाही की गई है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली में 6, गंज थाना में 3, बैतूल बाजार में 1, मुलताई में 7, आमला में 5, बोरदेही में 5, सारनी में 4, रानीपुर में 2, चोपना में 2, शाहपुर में 6, चिचोली में 3, भैंसदेही में 2 और मोहदा थाने में 1 इस तरह से कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 51 हथियार, कारतूस, तलवार, चाकू, छुरा, छूरी, बका जब्त करने की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही एसपी के निर्देशन, एएसपी नीरज सोनी व समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।

अशांति फैलाना व लोगों में भय पैदा करना

पकड़े गये आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से उक्त हथियार अपने पास रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा हथियार बैचने व नये वर्ष के जश्न में अशांति फैलाने व लोगों में भय व अशांति का माहौल पैदा करने का उद्देश्य होना बताया। एसपी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर से चार हथियार लाया जाना पाया गया है। जबकि मध्यप्रदेश के बुरहानपुर ,ग्वालियर, खरगोन से भी बैतूल में हथियार आए हैं। इन हथियारों की जब्ती के बाद पुलिस चैन डेवलप करने की कोशिश कर रही है। जिससे पता चले कि यह किसी गैंग का कारनामा तो नहीं है। इस मामले में किसी गिरोह का होना नहीं पाया गया है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”794070990″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews