पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

बैतूल।वाजिद खान

मध्य प्रदेश के बैतूल में लॉकडाउन के दौरान रविवार की देर रात बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संतोष पवार उर्फ पिल्लू का सुनील हजारे नामक युवक से विवाद हुआ था और संतोष ने सुनील को थप्पड़ मार दिया था । यह विवाद इतना बढ़ा कि सुनील हजारे ने अपने साथियों के साथ मिलकर संतोष की हत्या कर दी । संतोष के शरीर पर चाकुओं से कई बार किए गए और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।इस घटना में संतोष के मोहल्ले में रहने वाले एक चश्मदीद गवाह से मिले सुराग पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें सुनील हजारे, रिंकू कड़वे ,धर्मेंद्र ठाकुर ,बालू उर्फ सुशील उइके और तुलसीराम भलावी शामिल है । पुलिस का कहना है कि मृतक संतोष पवार उर्फ पिल्लू आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था इसके खिलाफ पहले मामले भी दर्ज हुए हैं ।

सिमाला प्रसाद ( एसपी बैतूल)(सिमाला प्रसाद का कहना है कि थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद जिसके बाद सुनील हजारे ने अपने साथियों के साथ मिलकर संतोष पवार उर्फ पिल्लू की चाकू से हत्या कर दी इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था )

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews