
बैतूल,वाजिद खान। इंदौर नेशनल हाइवे (Indore National Highway) पर देर रात एक अनियंत्रित कार पुलिया से नीचे गिर गई जिसमें आग लग गई। गनीमत रही कि जब कार में आग लगी तब तक घायल गाड़ी से बाहर निकल चुके थे। इस सड़क हादसे (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं।

आपको बता दें कि हादसा खेड़ी के पास करंजी नाले पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाघाट का बोपचे परिवार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कार से उज्जैन जा रहा था। रात करीब 3 बजे बैतूल से खेड़ी के बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए नीचे जा गिरी। कार में चालक, दो छोटी बच्चियों के अलावा 5 अन्य सदस्य सवार थे।
यह भी पढ़े…राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, फिर 3% बढ़ेगा DA! 4 महीने का एरियर भी मिलेगा?
[dgv_vimeo_video id=”699752396″]
घटना में 23 वर्षीय कृष्णा बोपचे की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। कार में 2 बच्चे और 5 बड़े लोग सवार थे।पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि कार अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना घटी है। हादसे में कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”699752218″]
