नदी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहा युवक, सुबह मिला शव

नदी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहा युवक, सुबह मिला शव

बैतूल/वाजिद खान

बैतूल में बाढ़ के दौरान नदी का रपटा पार कर रहे एक युवक की तेज बहाव में बहने से मौत हो गयी। घटना चिचोली थाना इलाके के चूड़ियां के पास हुई। देर रात हुए इस हादसे के बाद मंगलवार को युवक का शव रपटे से दो किलोमीटर दूर पत्थर में फंसा पाया गया। बाढ़ में बही उसकी बाइक भी बरामद कर ली गयी है।

ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात चिचोली थाना क्षेत्र के चूड़ियां ग्राम के पास बहने वाली मोरन  में आई बाढ़ के बावजूद रपटा पार करने की कोशिश में आलमगढ़ निवासी राजू पिता छन्नू बटके मोटरसाइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया । उसका शव सुबह परिजनों को नदी के मेलघाट ईलाके मिला। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश आर्य के मुताबिक रात 8 बजे के आसपास चूड़ियां की ओर से चिचोली की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों में से एक ने नदी में आई बाढ़ के बावजूद भी मोटरसाइकिल से नदी पार करने की कोशिश की। लेकिन पानी का तेज बहाव होने से सवार मोटर साइकिल  सहित बह गया। सूचना के बाद चिचोली तहसीलदार एवं थाना पुलिस भी घटनास्थल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते की कोढ़र नदी में बाढ़ आने की स्थिति में  देर रात तक प्रशासनिक अमला भी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनो  में युवक की तलाश शुरू की तो घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर मोटर सायकल सवार राधे का शव  मेलघाट के पत्थर वाले स्थल के समीप नदी के किनारे मिला। मृतक, राधे आलमगढ़ से जामुनढ़ाना बरात मे आया था, उसके तीन बच्चे हैं। मृतक के साथ आये सुखराम मर्सकोले का कहना हैं कि ,वह नदी पार करने से पहले मोटर सायकल से उतर गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews