बहन के प्रेमी को भाइयों ने उतारा मौत के घाट, सड़ी हुई लाश से मिली डायरी से हुई शिनाख्त

बहन के प्रेमी को भाइयों ने उतारा मौत के घाट, सड़ी हुई लाश से मिली डायरी से हुई शिनाख्त

बैतूल, वाजिद खान
मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस ने दो महीने पहले हुए एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। जंगल मे मिली एक व्यक्ति की सड़ी हुई लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अब भी फरार है। हत्या की वजह महिला से अवैध संबंध बताये जा रहे है जो मृतक की जान का दुश्मन बना।

दरअसल चिचोली क्षेत्र के आशापुर खंडवा रोड पर ग्राम गोनी घाट एवं महू पानी के बीच रोड पर बने शिव मंदिर के पास जंगल में नाले के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव सड़ी गली  बीते 27 जून को बरामद की गई थी। जिस पर मर्ग कायम कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी। चूंकि लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी ऐसे में पुलिस ने मृतक के शव का पीएम मेडिको लीगल भोपाल भेजकर कराया । जिसमे निकलकर सामने आया कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई है।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शुरू की तो उसके जेब मे मिली डायरी और कुछ फोटो की बिना पर पता चला कि वह भीमपुर इलाके का राजेश सलामे है जो बीते 5 साल से घर से बाहर था और आकोला में काम कर रहा था। यहां उसके एक महिला से अवैध संबंध बन गए। यह संबंध महिला के परिजनों को नागवार गुजर रहे थे। जिसे लेकर अक्सर विवाद हो रहे थे। लाकडाउन के दौरान यह शख्स  हरदा जिले के टेमा गाँव में एक ढाबे पर काम कर रहा था।  अभी कुछ दिनों से बैतूल आ गया था। उसके यहां महिला को लेकर पहुचते ही महिला के परिजन भी यहां पहुच गए और उन्होंने राजेश को रास्ते से साफ करने प्लान तैयार किया। उन्होंने राजेश को शराब पिलाई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।जुर्म छिपाने उन्होंने लाश को पुलिया के नीचे फेंक दिया ताकि यह एक्सीडेंट लगे। लेकिन पुलिस ने इस मामले में बारीकी से पड़ताल कर छः लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के गुजरात भाग जाने की वजह से गिरफ्तारी नही हो सकी है।

सिमाला प्रसाद (एसपी बैतूल) का कहना है कि पुलिया में एक सड़ी हालात में लाश मिली थी जिसे पहचानना बहुत मुश्किल था मृतक के कपड़ों में से एक छोटी सी डायरी मिली और कुछ परिवार के फोटोग्राफ्स मिले उससे मृतक की शिनाख्त हुई जांच में पता चला कि मृतक का गला घोट कर हत्या की गई थी और अपराध छिपाने के लिए लाश को फेंक दिया गया था इस मामले में सामने आया है कि आरोपियों की बहन से मृतक के संबंध थे और कुछ पुरानी रंजिश थी जिसके कारण उसे बुलाकर पहले शराब पिलाई गई फिर उसका गला घोट कर हत्या कर दी गई|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews