प्रांजल की मदद के लिए आगे आये समाजसेवी, उपचार के लिए दिये 51 हजार रुपए

प्रांजल की मदद के लिए आगे आये समाजसेवी, उपचार के लिए दिये 51 हजार रुपए

बैतूल, वाजिद खान। नागपुर में ब्लड कैंसर से जूझ रहे बैतूल के मासूम बालक प्रांजल लोखंडे की मदद के लिए युवा समाजसेवी अक्षय तातेड़ आगे आये हैं। अक्षय तातेड़ को मीडिया के माध्यम से पता चला कि बैतूल के शंकर नगर निवासी अजय लोखंडे के पांच वर्षीय पुत्र प्रांजल ब्लड कैंसर से जूझ रहा है। प्रांजल के पिता अजय पुताई का काम करते हैं। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया और बेटे इलाज के कारण उनका काम पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रांजल का इलाज नागपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है और इलाज के लिए ज्यादा राशि की जरूरत है जो पिता के पास नहीं है।

इन परिस्थितियों में प्रांजल की मदद के लिए मीडिया आगे आया और जब अपील की तो बैतूल के संवेदनशील समाजसेवी प्रांजल की मदद के लिए आगे आये और सहायता राशि प्रांजल के पिता के खाते या नगद पहुंचाने लगे। सोमवार को समाजसेवी अक्षय तातेड़ ने प्रांजल के पिता अजय लोखंडे के खाते में 51 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इस दौरान प्रांजल के पिता अजय लोखंडे ने मासूम बेटे के लिए लोगों का स्नेह, प्रार्थना और लगातार मिल रही मदद के लिए अजय ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार माना। अक्षय तातेड़ ने जिस तरह सहृदयता दिखाते हुए गरीब परिवार के लिए बड़ी राहत की मदद की वह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा है। गौरतलब है कि अक्षय तातेड़ ने बीते दिनों सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक मयंक हजारे के उपचार के लिए भी पूरी सहायता की थी। अक्षय ने प्रांजल के पिता को आश्वासन दिया कि आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे भी प्रांजल की मदद के लिए आगे आये और प्राथना भी करे कि प्रांजल जल्द स्वस्थ्य हो जाये ।

वाजिद खान…………बैतुल

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews