तवा नदी के पुल से गिरा सरियों से भरा ट्रक, 6 लोगों की मौत, 12 घंटे बाद मिली हादसे की जानकारी

तवा नदी के पुल से गिरा सरियों से भरा ट्रक, 6 लोगों की मौत, 12 घंटे बाद मिली हादसे की जानकारी

बैतूल, वाजिद खान| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के बैतूल (Betul) जिले में घोड़ाडोंगरी ब्लाक के चोपना थाना क्षेत्र अंतर्गत तवा नदी (Tawa Rever) के पुल पर लोहे के सरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया| इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई| हादसे की जानकारी लगभग 12 घंटे बाद पता चली| क्रेन की मदद से ड्राइवर समेत 6 लोगों के शव ट्रक के नीचे से क्षत-विक्षत हालत में बाहर निकाले गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती शाम की है, जब एक बारह चका ट्रक लोहे की सरिया भरकर चोपना की ओर जा रहा था| रात करीब 7.45 बजे यह ट्रक रैलिंग विहीन तवा नदी की पुलिया की ढलान पर अनियंत्रित होकर तवा नदी में जा गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ वहाँ कोई मौजूद नहीं था, न ही किसी आने जाने वाले व्यक्ति ने हादसा देखा| इसलिए किसी को दुर्घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जब आवाजाही शुरू हुई तब पुल के नीचे लोगों ने ट्रक के अलावा कुछ लोगों को फंसा देखा तो डायल-100 को जानकारी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे । चोपना थाना प्रभारी राहुल रघुवंसी ने बताया की सुबह सूचना मिली थी कि तवा नदी में हादसा हो गया है तब वे यंहा पँहुचे हादसा बहुत ही दर्दनाक था ट्रक के अंदर क्षत वीक्षित शव दबे हुए थे| दो क्रेन बुलाई गई और ट्रक से लोहा अलग कर मृतकों को बाहर निकाला गया है और सभी मृतकों की पहचान की गई| ट्रक में ड्रायवर मनोहर पिता महेगिया साहू (38) निवासी मासोद, मजदूर रिकेश पिता ब्रज कवड़े (25), बबलू पिता सोनू भलावी(24), दिलीप पिता गजरू उईके (26), संजू पिता जंगलु वटके (40) और मुन्ना पिता ब्रजलाल सलाम(26) मौजूद थे। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर सरिया हटाई तब दोपहर तक ड्रायवर समेत दो अन्य मजदूरों के शव भी निकाले गए। पुलिस ने सभी मृतकों के परिजनों को बुलाकर मृतकों की शिनाख्त कर पंचनामा बनाया है और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews