दो साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, जादू-टोने के शक में की गई थी हत्या

दो साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा, जादू-टोने के शक में की गई थी हत्या

बैतूल, वाजिद खान । पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल का खुलासा किया है, जानकारी के मुताबिक हत्या जादू टोने के शक में की गई थी। बोरदेही थाना क्षेत्र के नरेरा गांव में रमदू धुर्वे जब अपने खेत मे पानी देने जा रहा था तब अज्ञात आरोपी ने सिर में चोट पहुँचा कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में दो साल बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले का खुलासा किया है।

आरोपी का नाम सदाराम उईके है जो नरेरा गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त लकडी जप्त की है जिससे हत्या की गई थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नें मामले में शामिल आरोपी की जानकारी देने पर पांच हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था। मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी कि उसकी माँ करीब एक साल से बीमार रहती थी, जिसका इलाज उसके परिवार के लोगों ने कई जगह पर करवाया पर माँ को आराम नही मिला और 28 मार्च 2018 को उसकी मृत्यु हो गयी। आरोपी का पिता झलकू उईके भी बीमार रहने लगा। मृतक रमदू धुर्वे जादू टोना करता है, ऐसा ग्राम वाले कहते थे। तब आरोपी को शंका हो गयी कि रमदू धुर्वे ने ही उसकी माँ उर्मिला को जादू टोना करके मारा है,और अब वह उसके पिता पर भी जादू कर रहा है जिससे वह बीमार रहने लगा है। तब से आरोपी सदाराम उईके, मृतक रमदू धुर्वे को मारने की फिराक में था और दिनांक 17 अगस्त 2018 की रात जब रमदू धुर्वे अपने खेत की ओर सायकल से जा रहा था, तब आरोपी ने घर से लकडी लेकर उसका पीछा किया और रास्ते में नाला के पास रमदू धुर्वे के सिर में पीछे से लकडी से हमला किया जिससे वह गिर गया और तब तक लकडी से मारता रहा, जब तक की रमदू धुर्वे की मृत्यू नही हो गई।

वाजिद खान………बैतुल

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews