दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बैतूल, वाजिद खान| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के बैतूल (Betul) जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए नागपुर (Nagpur) रेफर किया गया है। बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात में बैतूल-नागपुर फोरलेन पर हुए एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| बडोरा निवासी 3 युवक रात 11 से 12 बजे के बीच बैतूल बाजार से बैतूल की ओर फोरलेन से बाइक से आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ|

हादसा वंश ढाबे के पास हुआ| जब किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बडोरा निवासी लक्की सोनी और यश अमरुते की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews