गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग महिला की मौत

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग महिला की मौत

बैतूल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले के ग्राम सावंगी में सोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की 6 साल की बेटी मेघना और 3 महीने का पुत्र है। घटना के दौरान बच्चे और पूरा परिवार खेत में थे। वहीं जिले में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम रानीपुर में भी आगजनी की घटना में छह मवेशियों की जलने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सावंगी में सोमवार दोपहर को देवेंद्र उर्फ पिंटू पिता ब्रह्मदेव माकोड़े के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। झुलसने से देवेंद्र की पत्नी 33 वर्षीय प्रीति माकोड़े की मौके पर मौत हो गई।

जिले आगजनी की दूसरी घटना घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की है| जहां ग्राम रानीपुर में रविवार रात करीब एक बजे रामचरण जावलकर के मशरूम फॉर्म हाउस में आग लगने से वहां रहने वाले लोग आग से घिर गए| आग से 2 बछड़े, 4 बकरियां, मुर्गा-मुर्गी घर में रखा उपयोगी सामान सहित पूरा मशरूम जल गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews