महिलाओं ने रक्तदान कर मनाया महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान

महिलाओं ने रक्तदान कर मनाया महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान

वाजिद खान//बैतूल|

मध्यप्रदेश के बैतूल में महिला दिवस पर महिलाओं ने रक्तदान कर इस इस दिन को खास बनाया है । बैतूल के जिला अस्पताल में महिलाओं ने रक्तदान करके महिला दिवस मनाया । रक्तदान शिविर के दौरान जिलेभर की 36 उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने कई बार रक्तदान किया और रक्तदान के लिए दूसरी महिलाओं को प्रेरित करती है । आमतौर पर रक्तदान में पुरुषों की संख्या ज्यादा रहती है और महिलाएं कम रहती है । महिलाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला अस्पताल में महिलाओं के रक्तदान का शिविर आयोजित किया गया ,जिसमें कई महिलाएं पहली बार रक्त देने आई ।

शिविर को गुब्बारों से सजाया गया और सेल्फी कार्नर भी बनाया गया जहां रक्तदान के बाद महिलाओं ने सेल्फी भी ली ।ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ अंकित सीते का कहना है कि महिलाओं के बीच जानती है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है । इसलिए वे रक्तदान नहीं करती है । इसी भ्रांति को दूर करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया और महिलाओं को समझाइश दी गई कि रक्तदान से कमजोरी नहीं आती बल्कि आपके रक्त से किसी को जिंदगी मिलती है और रक्तदान करने में अच्छा लगता है ।

रक्तदान करने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्हें रक्तदान करने में अच्छा लगा है और कोई कमजोरी महसूस नहीं हो रही है । 71 बार रक्तदान करने वाली अलका भार्गव का कहना है उनका रक्त ग्रुप एबी पॉजिटिव जो बड़ी मुश्किल से मिलता है ,लेकिन जब भी किसी को जरूरत पड़ती है तो वह हमेशा रक्तदान करने आती है उनका पूरा परिवार रक्तदान करता है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews