हॉटस्पॉट जिलों से आने वाले बाहरियों की सूचना देने पर 500 रुपए का इनाम

हॉटस्पॉट जिलों से आने वाले बाहरियों की सूचना देने पर 500 रुपए का इनाम

भिंड| मध्य प्रदेश के भिंड में कोरोना से जिले की सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने एक अनोखी इनामी योजना का एलान किया है| इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित देश के अन्य राज्यों के हॉट स्पॉट जिलों से आने वालों की सूचना देने पर भिंड कलेक्टर छोटे सिंह 500 रुपये का इनाम देंगे। प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है और बाहर से आने वालों की सीमा पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है। कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है| वहीं भिंड के पड़ोसी जिले मुरैना में कोविड-19 के 14 मरीज पाए गये हैं|

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के अलावा हर वह मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जिससे कोरोना को जिले की सीमा में आने से रोका जा सके। जिस तरह प्रदेश भर में कोरोना अपने पैर पसार रहा है, ऐसी स्तिथि में संक्रमण से बचने सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है| भिंड के सीमावर्ती जिलों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए कलेक्टर छोटे सिंह ने कोरोना महामारी से जूझ रहे जिलों से आने वालों की सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं जिले के लोगों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में एसपी ने कहा, ‘जो भी व्यक्ति कोरोना हॉट स्पॉट शहरों जैसे इन्दौर, भोपाल और उज्जैन से 10 अप्रैल के बाद यहां आने वाले लोगों की सूचना एसपी या सीधे कंट्रोल रुम को देगा उसे 500 रुपये का ईनाम दिया जायेगा. इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति के पहचान भी जाहिर नहीं की जायेगी|’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews