भिंड एसपी पर गिर सकती है गाज, रेत के मामले में सरकार नाराज

भिंड एसपी पर गिर सकती है गाज, रेत के मामले में सरकार नाराज

भिण्ड- गणेश भारद्वाज| भिंड (Bhind) के एसपी (SP) नागेंद्र सिंह (Nagendra Singh) जल्द हटाए जा सकते हैं। दरअसल कोरोना (Corona) महामारी के बीच में जिस तरह से भिंड में अवैध रेत उत्खनन का खेल खुलेआम चल रहा है और जिसमें पुलिस (Police) की संलिप्तता साफ तौर पर दिखाई दे रही है उसे लेकर मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr.Narottam Mishra) भारी नाराज हैं। नरोत्तम ने गुरुवार को इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए भिंड में पदस्थ सभी थाना प्रभारियों को जिनके ऊपर रेत माफियाओं से कनेक्शन के आरोप लगे थे तत्काल भोपाल तबादला करने के आदेश दिए हैं । कयास लगाये जा रहे है कि जल्द ही भिंड के एसपी को भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जा सकता है और किसी अन्य आईपीएस IPS अधिकारी को भिंड एसपी बनाकर भेजा जा सकता है

क्या है मामला

एक दिन पहले चंबल रेंज Chambal Range के DIG राजेश हिंगणकर Rajesh Hingankar ने भिंड में छापा मारकर एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक वाहन चालक को निलंबित किया था । यह दोनों श्योपुर पुलिस बल में पदस्थ थे। लेकिन एसपी नागेंद्र सिंह का श्योपुर से तबादला भिंड हुआ तो वे उन्हें अपने साथ भिंड ले आए । इन दोनों पुलिसकर्मियों पर थाना प्रभारियों पर दबाव डालकर वसूली के आरोप लग रहे थे

इसके बाद बुधवार को डीआईजी राजेश हिंगणकर ने एक बार फिर रेत माफियाओं के खिलाफ छापामार कार्यवाही की और तीन थाना प्रभारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही भारी मात्रा में रेत का स्टॉक भी बरामद किया गया ।डीआईजी ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को दी जिसमें साफ तौर पर इस पूरे मामले में पुलिस की संलिप्तता के आरोप दिख रहे थे इसे लेकर ही गृहमंत्री ने यह कड़ी कार्रवाई की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews